फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल ने कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में लगाए आरोपों को झूठ करार दिया है. शुभम ने फैंसीडिल सिरप को नशीली या प्रतिबंधित दवा से अलग बताया और अपनी सफाई वीडियो में दी है. प्रवर्तन निदेशालय ने शुभम के घर नोटिस चस्पा किया है लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.