उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के बाद योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है. कैबिनेट विस्तार में जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए छह खाली पद भरे जाएंगे. अति पिछड़े, अनुसूचित जाति, ब्राह्मण और जाट समाज से नए मंत्रियों को शामिल करने की योजना है.