उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के मलौली गोसाई गांव में शादी के दौरान एक 11 वर्षीय बालक को तंदूर में फेंक दिया गया. बालक का नाम चमन है, जो अपनी नानी के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था और रसगुल्ले खाने लगा था. कैटरिंग ठेकेदार ने बच्चे को रसगुल्ला निकालने पर पकड़कर डराया और फिर जलते तंदूर में फेंक दिया गया.