जबरन धर्मांतरण के शिकार हरजीत कश्यप ने छांगुर के गुर्गों के खिलाफ धमकाने का आरोप लगाने हुए एफआईआर दर्ज कराई है. हरजीत ने 3 जुलाई को लखनऊ में मीडिया के सामने छांगुर पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया था. आरोप है कि 7 जुलाई को हरजीत को तीन लोगों ने घेरकर मारपीट की और 24 घंटे में बयान न बदलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी.