लखनऊ के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के पास करीब 170 भेड़ों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने मृत भेड़ों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेड़ों की मौत का संज्ञान लेते हुए मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं.