सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के हसामपुर गांव में 125 साल पुरानी हवेली की खुदाई में लोहे की तिजोरी मिली है पाटन पुलिस ने तिजोरी को जब्त कर सील कर दिया है और उसे सुरक्षित पाटन थाने में रखवाया गया है तिजोरी के अंदर खजाने या कीमती सामान होने की ग्रामीणों में आशंका और अफवाहें फैल रही हैं