राजस्थान के अजमेर से एक 12 साल की बच्ची के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पिता की नशे की लत औेर मां के पारिवारिक झगड़े के बाद घर छोड़कर पीहर चले जाने से बच्ची बेहद परेशान थी. जांच में सामने आया है कि बच्ची ने अपनी मां से फोन पर बात की थी और उन्हें घर लौट आने के लिए कहा था.