पंजाब के मोगा जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह में सरपंच और जिम संचालक हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है हरपिंदर सिंह को सुबह करीब दस बजे उनकी थार गाड़ी से उतरते समय चार से पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारी थी हैप्पी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, उन्हें छह से सात गोलियां लगी थीं