पंजाब सरकार के रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अब तक दी गई सरकारी नौकरियों की कुल संख्या 67,037 हो गई है. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि नीट जैसी पेपर लीक की घटनाओं ने पूरे देश के युवाओं का विश्वास हिला दिया है.