ठाणे जिले में ड्रग तस्करी आरोपी कामरान मोहम्मद खान की जेल से रिहाई पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया था पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 45 लोगों के खिलाफ आईपीसी और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है स्वागत समारोह में तेज आवाज में संगीत बजाया गया और पटाखे फोड़कर सार्वजनिक अशांति का माहौल बनाया गया था