महाराष्ट्र के वसई पूर्व स्थित होली फैमिली कॉन्वेंट हाईस्कूल में बच्चों से यीशु के चमत्कारों का नाटक कराया गया. यह घटना 31 दिसंबर 2025 को स्नेह सम्मेलन के दौरान हुई, जिसमें उनके चमत्कार दिखाए गए थे. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जनजागृति समिति ने इसे अंधविश्वास फैलाने और धर्मांतरण की साजिश बताया.