रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आरोपी प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं. जांच में सामने आया कि प्रदीप वारदात के वक्त मौके पर अन्य आरोपियों को फायरिंग के लिए उकसा रहा था. सूत्रों के मुताबिक, शुभम लोनकर गैंग के सोशल मीडिया पोस्ट पर डाले गए वीडियो से प्रदीप प्रभावित था.