मुंबई हाईवे पर तेज स्पीड पोर्श कार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में पोर्श कार का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. चश्मदीदों ने बताया कि पोर्श और बीएमडब्लू कारों के बीच सड़क पर रेसिंग चल रही थी, जिसके कारण दुर्घटना हुई.