ठाणे के मुंब्रा रेलवे हादसे में पांच महीने बाद दो इंजीनियरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है 9 जून को हुई इस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हुए थे रेलवे ने शुरुआती जांच में दावा किया था कि हादसा तकनीकी खराबी नहीं बल्कि यात्रियों के बैग टकराने से हुआ था