बीजेपी MLC के लेटरहेड का दुरुपयोग कर 2 करोड़ 60 लाख रुपये के फर्जी सड़क विकास स्वीकृति पत्र भेजे गए. BJP युवा मोर्चा के नेता को इस फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी मानते हुए सायन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. फर्जी लेटर बीड़ जिले के जिला नियोजन कार्यालय को भेजा गया था. प्रसाद लाड के कार्यालय ने इसकी पुष्टि नहीं की.