मुंबई के अस्पताल से दो साल के बच्चे को किडनैप कर भागने वाला शख्स चलती ट्रेन में पकड़ा गया. कोंकण रेलवे लाइन पर दादर से सावंतवाड़ी जा रही ट्रेन में टीसी संदेश चव्हाण को व्यक्ति पर शक हुआ. टीसी ने संदिग्ध से पूछताछ कर बच्चे के अपहरण की पुष्टि की और तत्काल रेलवे पुलिस को सूचित किया.