मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोलीबारी की घटना हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है.