बीएमसी चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 89 सीटों पर जीत के साथ रिकॉर्ड प्रदर्शन किया और सबसे बड़ी पार्टी बनी है. शिवसेना (UBT) ने 65 और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने कुल 24 सीटें जीती हैं, जबकि AIMIM को आठ और मनसे को छह वार्डों में सफलता मिली है.