मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के धरमपुरी गांव में एक सगे ताऊ ने अपने भतीजे और भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी शीतल और कुलदीप परीक्षा देने घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ताऊ हरिसिंह ने लाठियों से हमला कर उन्हें मार डाला हत्या पुरानी रंजिश का बदला बताया जा रहा है, आरोपी ने बच्चों के परीक्षा देने की जानकारी पहले से रखी थी