उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है प्रदेश के 21 सर्किट हाउस और 334 गेस्ट हाउस के कमरे अब ऑनलाइन पोर्टल से बुक किए जा सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग से रियल टाइम रूम अवेलेबिलिटी और लाइव रूम स्टेटस की जानकारी उपलब्ध होगी