इंडोनेशिया ने भारत से लगभग 300 मिलियन डॉलर की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने का समझौता किया है. भारत अगले 36 महीनों में इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम की तीन बैटरियां सौंपेगा. ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज लगभग 290 किलोमीटर है और यह सुपरसोनिक गति तथा कम रडार सिग्नेचर वाली है.