आरएम नचम्मई ने NPCIL के किसी परमाणु संयंत्र में पहली महिला मुख्य अधीक्षक नियुक्त किया गया है. नचम्मई 15 मार्च 2026 से कर्नाटक के कैगा जनरेटिंग स्टेशन की यूनिट 3 और 4 की जिम्मेदारी संभालेंगी. NPCIL चेयरमैन ने नचम्मई को महिला नेतृत्व का सशक्त उदाहरण बताया और इसे युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा माना.