बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी फिर अपने पुराने उग्र विपक्षी नेता की छवि में नजर आ रही हैं. ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में धरना शुरू किया है, लेकिन वो अन्य मुद्दों पर भी BJP पर हमले कर रही हैं. धर्मतल्ला वहीं स्थान है जहां ममता ने 2006 में वामपंथी सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल कर अपनी छवि मजबूत की थी.