विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ‘वंदे मातरम्’ को पहले और ‘तमिल थाई वाझथु’ को आखिर में गाने को लेकर विवाद हो गया. CPI नेता एम वीरपांडियन ने विरोध दर्ज कराया और कहा कि 'वंदे मातरम' राष्ट्रगान के रूप में काम नहीं कर सकता है. समारोह में राज्य गीत को तीसरे स्थान पर रखे जाने पर वीसीके ने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है.