असम में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है ढेकियाजुली को यात्रा की शुरुआत के लिए चुना गया क्योंकि यह मध्य असम का बहुजातीय और बीजेपी का मजबूत गढ़ है ढेकियाजुली का स्वतंत्रता आंदोलन से संबंध है, जहां 1942 में 13 स्वतंत्रता सेनानियों ने प्राणों की आहुति दी थी