तमिलनाडु की राजनीति में फिल्मी दुनिया की हस्तियों को सफलता मिलने का सिलसिला बहुत पुराना है. MG रामचंद्रन ने गरीबों के मसीहा की छवि बनाई तो जयललिता बाद में उनके मार्गदर्शन में ही राजनीति में आईं. इन्होंने आम जनता का नब्ज बखूबी टटोला, जमीनी स्तर पर बेहद सक्रिय रहे. इससे जनता में मसीहा जैसी इमेज तैयार हुई.