दुबई एयर शो में क्रैश हुआ LCA तेजस विमान ने नेगेटिव जी टर्न लेते हुए जमीन पर आ गिरा था. एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार विमान की ऊंचाई अचानक कम होने से दुर्घटना हुई, हालांकि असली कारण जांच से पता चलेगा. नेगेटिव जी टर्न में गुरुत्वाकर्षण की दिशा के उलट फोर्स लगता है, जिससे पायलट को चक्कर आ सकते हैं.