पहले स्वदेशी 'विक्रम' 32 बिट प्रोसेसर और चार टेस्ट चिप पीएम मोदी को मंगलवार को सौंपे गए. सेमीकॉन इंडिया 2025 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को ये सेमीकंडक्टर चिप सौंपे. 32 बिट प्रोसेसर को विक्रम नाम दिया गया है. इसके सभी सॉफ्टवेयर टूल्स भी पूरी तरह स्वदेशी हैं.