सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने पूर्व सीजेआई को सीजेआई का आधिकारिक आवास खाली कराने के लिए केंद्र को पत्र भेजा है. पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ निर्धारित समय से अधिक समय से उस आवास में रह रहे हैं. सीजेआई को रिटायरमेंट के बाद विभिन्न सुविधाएं मिलती हैं, जिसमें सुरक्षा गार्ड और पेंशन शामिल है. सीजेआई को रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन के रूप में 70 हजार रुपये मिलते हैं.