पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहज़ाद भट्टी से जुड़े 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने और ISI समर्थित पोस्टर लगाने का काम किया था. पुलिस ने पांच अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, 41 कारतूस, सात मोबाइल फोन और एक एसयूवी कार बरामद की है.