धराली में गंगोत्री के पास बनी झील से पानी आ रहा है, जिससे कई रास्ते बंद और आवागमन बाधित हुआ है. धराली और हर्षिल में एसडीआरएफ ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है. लगातार बारिश और झील से आने वाले पानी के कारण धराली की अस्थाई सड़कों पर जलभराव और नुकसान हुआ है.