यमुना नदी का जलस्तर ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास खतरे के निशान से नीचे आकर 205.22 मीटर दर्ज किया गया. निचले इलाकों में भारी जलभराव के कारण लोग अस्थायी शिविरों में शिफ्ट किए गए थे और अब घर लौटने लगे हैं. निगमबोध श्मशान घाट में पानी भरने से अंतिम संस्कार बंद थे, पर जलस्तर घटने के बाद पुनः शुरू हो गए हैं.