इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने एलवीएम-3 बाहुबली रॉकेट की सफल लॉन्चिंग पर खुशी जताई है. एलवीएम-3 ने अमेरिका के लिए वाणिज्यिक लॉन्च के तहत ब्लू बर्ड सैटेलाइट को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया. यह इसरो का 104वां प्रक्षेपण है और एलवीएम-3 का नौवां सफल मिशन है, जो इसकी विश्वसनीयता दर्शाता है.