मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में हफीजुल रहमान ने हुसैन अहमद मजूमदार को थप्पड़ मार दिया था. घटना के बाद रहमान को पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया था. हुसैन अहमद मजूमदार घटना के बाद लापता हो गया था, जो असम के बारपेटा रेलवे स्टेशन पर मिला है.