वाराणसी से सिलीगुड़ी तक हाई स्पीड बुलेट ट्रेन से यात्रा तीन घंटे में पूरी होगी वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर में यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के आठ प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं इस बुलेट ट्रेन की रफ्तार 300 से 350 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, जिससे पटना-वाराणसी सफर केवल 50 मिनट में होगा