उत्तरकाशी से 25 किलोमीटर पहले नालूपानी में बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई है. सड़क मार्ग पर कई लोग फंस गए हैं. मलबा हटाने का काम दो क्रेन्स द्वारा किया जा रहा है. दूसरी और धराली में 5 अगस्त को आए सैलाब के बाद 68 लोग अभी भी लापता हैं. राहत अभियान अभी भी जारी है.