उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में सैलाब के साथ आई आपदा ने भारी तबाही मचाई है. धराली गांव का कल्प केदार मंदिर यहां आने वाले आपदाओं का जीता-जागता सबूत है. ये 'पांडवकालीन' मंदिर सतह को 12 फुट खोदकर निकाला गया है, आधा मंदिर जमीन के नीचे है.