कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी राजीव कृष्ण ने मेरठ में चार राज्यों के अधिकारियों संग बैठक की. व्यापक योजना में बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर किलोमीटर पर एक दरोगा और छह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे फूड सेफ्टी विभाग कांवड़ शिविरों, होटलों और ढाबों पर निगरानी रखेगा. किसी भी ग्रुप को चेकिंग की इजाजत नहीं दी जाएगी.