केंद्रीय गृह सचिव ने बंगाल के मुख्य सचिव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान मामले में जवाब देने के लिए कहा. मुख्य सचिव से पूछा गया कि राष्ट्रपति दौरे में नियमों का पालन क्यों नहीं किया और कार्यक्रम स्थल क्यों बदला. राष्ट्रपति मुर्मू ने बागडोगरा में आयोजित कार्यक्रम में ममता बनर्जी और मंत्रियों की अनुपस्थिति पर असंतोष जताया.