महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित अम्बिस्टे आश्रम स्कूल के दो छात्रों ने आत्महत्या की है. आत्महत्या करने वाले छात्र 10वीं कक्षा के देवीदास नवले और 9वीं कक्षा के मनोज वाड थे. दोनों छात्र मोखाडा तालुका के निवासी थे और उन्होंने पेड़ से रस्सी लगाकर आत्महत्या की है.