भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप खुद अपने देश में निशाने पर हैं. अमेरिकी नेता, विश्लेषक, विशेषज्ञों से लेकर ट्रंप के अधिकारी रहे लोग भी उनके फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि ट्रंप ने एकतरफा टैरिफ लगाकर भारत से दशकों में बनाए गए संबंधों को खतरे में डाल दिया है.