गिरिराज सिंह के 'बुर्के' वाले बयान पर बयानबाजी तेज हो गई है. अब उनके खिलाफ अबू आजमी बरसे. अबू आजमी ने गिरिराज सिंह के बयान को लोगों को बांटने और पोलराइज करने वाला बताया है. अबू आजमी ने कहा कि ये देश सेकुलर है. सबकी अपनी-अपनी आस्था है. गिरिराज सिंह रोजाना जहर बोलते हैं.