दिल्ली क्राइम ब्रांच ने करोल बाग में ₹1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी करने वाले गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान टी. सरत कुमार के रूप में हुई, जो तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली का रहने वाला है. 14 नवंबर 2025 को ज्वेलरी कारोबारी शुभम कोटावाला की कार का शीशा तोड़कर 62 ज्वेलरी आइटम चोरी किए गए थे.