सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप और मेटा की प्राइवेसी पॉलिसी को शोषणकारी और यूजर्स को गुमराह करने वाला बताया है. CJI सूर्यकांत ने प्राइवेसी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करने और संविधान की अवहेलना पर कड़ी चेतावनी दी. जज बागची ने डिजिटल फुटप्रिंट के ऑनलाइन विज्ञापन में इस्तेमाल की निगरानी और कड़े नियमों की जरूरत पर बल दिया.