प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. CJI सूर्य कांत ने पार्टी को राजनीतिक लाभ के लिए न्यायिक मंच का दुरुपयोग करने पर फटकार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जनता ने पार्टी को खारिज कर दिया है, इसलिए वह अदालत का सहारा ले रही है.