झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत प्रदान की है. आलमगीर आलम दो साल से जेल में थे और हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. पूर्व मंत्री के निजी सचिव संजीव लाल को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है.