राज्य सरकार ने एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने के बाद अधीक्षक और अभियंता को पद से हटा दिया है. आग के कारण छह मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया. फायर सेफ्टी एजेंसी की निविदा निरस्त कर दी गई और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं.