हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद अब ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है. मनाली के नजदीक रोहतांग पास, हनुमान टीबा और फ्रेंडशिप पहाड़ पर भी बर्फबारी देखने को मिली है. स्थानीय लोग सोलांग घाटी के ऊपर बर्फबारी को देखते हुए मनाली में भी जल्द बर्फ गिरने की उम्मीद कर रहे हैं.