संसद के शीतकालीन सत्र के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष की चाय पार्टी में सभी प्रमुख विपक्षी नेता शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने सत्र छोटा होने पर मजाकिया अंदाज में कहा कि इससे सांसदों के गले को नारेबाजी से राहत मिली. विपक्षी नेता धर्मेंद्र यादव ने सत्र लंबा होने की इच्छा जताई, जिस पर पीएम ने हंसी में जवाब दिया.