तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष पर महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद दक्षिणी राज्यों को अधिक सीटें मिलेंगी. उनकी हिस्सेदारी 23.9 प्रतिशत बनी रहेगी. उन्होंने विपक्ष पर दक्षिण भारत के लोगों को गुमराह करने के लिए सुनियोजित दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया